• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. key candidates in third phase of voting
Last Updated : मंगलवार, 7 मई 2024 (11:07 IST)

अमित शाह से लेकर सिंधिया तक तीसरे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

अमित शाह से लेकर सिंधिया तक तीसरे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर - key candidates in third phase of voting
Loksabha election voting : देश में तीसरे चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिए 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है। सूरत सीट पहले ही भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। इस चरण में 7 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 2019 के चुनावों में भाजपा ने इन 93 में 71 और कांग्रेस ने मांत्र 5 ही सीटें जीती थी। जानिए इस चरण में किस किस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ALSO READ: live : दिग्गजों ने किया मतदान, पहले 2 घंटे में मध्य प्रदेश में 14.07 फीसदी वोटिंग
 
तीसरे चरण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है। 
 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विदिशा और दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव मैदान में है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्‍ण डोड्‍डामणि का राजनीतिक भविष्‍य भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा।
 
सपा नेता मुलायम सिंह यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार के पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती, क्रिकेटर युसुफ पठान और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। ALSO READ: पीएम मोदी ने गांधीनगर में डाला वोट, लोगों से की अपील
 
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट से फिर से मैदान में हैं। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं।
 
तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से हैट्रिक बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी बोले, भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा, ये आपको तय करना