हिंदू धर्म के 10 सबसे शक्तिशाली देवता

हिंदू धर्म में ईश्वर को ब्रह्म कहा गया है। इस ब्रह्म की कई शक्तियां हैं जिन्हें देवी देवता कहते हैं। जानिए टॉप 10 शक्तिशाली देवताओं के बारे में।

AI/Webdunia

देवों के देव महादेव भगवान शिव को हिंदू धर्म में सर्वोच्च माना गया है जो संहारक शक्ति है।

त्रिलोक के स्वामी भगवान विष्णु हर युग में अधर्म का नाश कर संसार की रक्षा करते हैं।

वेदों के ज्ञाता और सृष्‍टि में जीवों के निर्माता के रूप में ब्रह्मा जी की पूजा की जाती है।

हर शुभ कार्य से पहले पूजे जाने वाले गणपति बप्पा को बुद्धि और समृद्धि का दाता माना जाता है।

वीरता और ज्ञान के प्रतीक भगवान कार्तिकेय, देवताओं के सेनापति होने के नाते, हिंदुओं के सबसे शक्तिशाली देव हैं।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन आदर्श और धर्म का प्रतीक है। कलयुग में राम का नाम ही सत्य है।

असीम शक्ति और भक्ति के प्रतीक रामभक्त हनुमान को संकटमोचक कहा जाता है। वे आज भी धरती पर सशरीर हैं।

गीता का उपदेश देने वाले भगवान कृष्ण को भक्ति, ज्ञान और कर्म के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है।

भगवान विष्णु का उग्र रूप नृसिंह, जिन्होंने हिरण्यकश्यप का संहार कर प्रह्लाद की रक्षा की, भक्तों के लिए संकट हरने वाले देवता हैं।

शनि देव को कर्मों का फल देने वाला देवता माना जाता है। कहा जाता है कि उनकी दृष्टि से राजा रंक बन सकता है।