भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी : द डायमंड बाजार में कई स्टार नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं किस स्टार ने कितनी फीस वसूली है।
सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा फरीदन का किरदार निभा रही है। वह इस सीरीज की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उन्हें 2 करोड़ रुपए मिले हैं।
सीरीज में लज्जो का किरदार निभा रहीं ऋचा चड्ढा को 1 करोड़ रुपए फीस मिले हैं।
हीरामंडी में मल्लिका जान का किरदार निभा रही मनीषा कोइराला को 1 करोड़ रुपए बतौर फीस मिले हैं।
सीरीज में बिब्बोजान का किरदार निभा रहीं अदिति राव हैदरी को 1 से 1.5 करोड़ मिले हैं।
संजीदा शेख सीरीज में वहीदा के किरदार में हैं। इस वेब सीरीज के लिए उन्हें 40 लाख रुपए बतौर फीस मिले हैं।
भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल इ सीरीज में आलमजेब का किरदार निभा रही हैं। उन्हें बतौर फीस 35 लाख रुपए मिले हैं।
हीरामंडी में फरदीन खान वली मोहम्मद के किरदार में दिखेंगे। उन्हें 75 लाख रुपए बतौर फीस मिले हैं।