सिकंदर मूवी स्टोरी : एक नायक की कहानी

'सिकंदर' के साथ, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

social media

फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और निर्देशन की टीम को देखते हुए, यह निश्चित रूप से 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

सिकंदर एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो एक बहादुर और निडर व्यक्ति की कहानी पर आधारित है, जो समाज में न्याय और सच्चाई के लिए लड़ता है।

फिल्म में सलमान खान संजय राजकोट का किरदार निभा रहे हैं। यह कहानी उनके संघर्ष, साहस और अदम्य इच्छाशक्ति को दर्शाती है, जो दर्शकों को रोमांचित करेगी।

सिकंदर एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा है जो जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को पार करता है ताकि वह कम भाग्यशाली और जरूरतमंद लोगों की दुर्दशा को कम कर सके।

अपनी पत्नी से प्रेरित होकर एक उदासीन व्यक्ति से एक निस्वार्थ व्यक्ति बनने की उसकी यात्रा उसे अंधेरे में फंसे लोगों के लिए आशा की किरण के रूप में उभरती है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान की लेडी लव रश्मिका मंदाना की मौत हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने ‍किया है।