• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi says India has double unemployment as compared to pakistan
Last Modified: रविवार, 3 मार्च 2024 (11:44 IST)

राहुल गांधी बोले, भारत में पाकिस्तान से दोगुनी बेरोजगारी

rahul gandhi
Rahul Gandhi Bharat Jodo yatra : पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ग्वालियर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी है। 
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की है। इस यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ा है। हमने न्याय शब्द इसलिए जोड़ा है, क्योंकि देश में जो नफरत फैल रही है, उसका कारण अन्याय है। देश में 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, क्योंकि PM मोदी ने GST और नोटबंदी कर छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया है।

कांग्रेस नेता ने का कि पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी है। हमारे पास बांग्लादेश और भूटान से भी अधिक बेरोजगार युवा हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और GST लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है।
 
राहुल ने कहा कि देश में करीब 50% OBC, 15% दलित और 8% आदिवासी वर्ग के लोग हैं, यानी कुल 73%
लेकिन आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में एक भी OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि हमने जातिगत जनगणना की बात की, तो नरेंद्र मोदी कहते हैं- देश में सिर्फ दो जातियां हैं, अमीर और गरीब। नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि देश की सच्चाई 73% लोगों को पता चल जाए कि किसकी कितनी भागीदारी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के 73% लोग बड़े-बड़े अस्पतालों, निजी स्कूलों के मैनेजमेंट में नहीं दिखते हैं, लेकिन मनरेगा, ठेका मजदूरों की लिस्ट में दिख जाएंगे। अगर ये 73% लोग मनरेगा, ठेका मजदूरों की लिस्ट में दिख सकते हैं तो ये लोग बड़े-बड़े अस्पतालों, निजी स्कूलों, कंपनियों के मैनेजमेंट में क्यों नहीं? पहले सरकारी नौकरियां थीं तो इन 73% लोगों को भागीदारी मिलती थी, अब सब कुछ प्राइवेट कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेगी। इस बीच आज वे बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली में भी शामिल होंगे। इसमें राहुल के साथ ही राजद प्रमुख लालू यादव और सपा नेता अखिलेश यादव के भी शामिल होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
पूर्व रणजी खिलाड़ी रोहित शर्मा का निधन, जयपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज