• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. bjp one more list of candidates
Last Updated : बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (16:05 IST)

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट

किरण खेर का टिकट कटा, पवनसिंह की जगह अहलुवालिया होंगे भाजपा उम्मीदवार

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट - bjp one more list of candidates
BJP list of candidates : भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इसमें 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में आसनसोल का भी नाम है, जहां पार्टी ने पार्टी ने पहले पवनसिंह को उम्मीदवार बनाया था।
 
पार्टी ने अपनी 10वीं सूची में उत्तरप्रदेश के लिए 7 उम्मीदवारों को नाम का एलान किया है। मैनपुरी से जयवीरसिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल को टिकट दिया गया है।
 
पार्टी ने इलाहाबाद से वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय भाजपा प्रत्याशी होंगे। बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है।
 
भाजपा ने चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एसएस अहलुवालिया भाजपा उम्मीदवार होंगे। 
Edited by  : Nrapendra Gupta