गर्मियों के मौसम में लस्सी और छाछ का सेवन बहुत किया जाता है लेकिन अक्सर लोगों का सवाल होता है कि दोनों में से कौनसी ड्रिंक सबसे ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानते हैं इसके फायदे..

लस्सी और छाछ के बीच सबसे बड़ा अंतर बनावट का है।

छाछ गुजरात और राजस्थान में एक कॉमन ड्रिंक है।

दूसरी ओर लस्सी भारत के नॉर्थन पार्ट खासकर पंजाब में लोकप्रिय हैं।

हेल्थ के अनुसार छाछ को एक हेल्दी विकल्प माना जाता है।

इसमें लस्सी की तुलना में कम कैलोरी और फैट होता है।

लस्सी में शुगर मिलाने से इसकी पौष्टिकता कम हो सकती है।

शुगर के मरीजों के लिए भी छाछ का सेवन ज्यादा फायदेमंद है।

लस्सी ज्यादा हैवी होती है जिसे पचाने में समय लगता है।